Sunday, 13 October 2019

Goldex Klear Pen

 नमस्कार दोस्तो मेरा नाम है सुमित । आपका मेरे ब्लॉग में स्वागत है इस ब्लॉग में आपको विभिन्न प्रकार के पेनो के बारे में जानकारी मिलेगी इसके अलावा आपको यहां पर अन्य जानकारी भी मिलेगी जो आपके लिए जरूरतमंद होगी । चलिए आज मै आपको एक पेन (गोल्डेक्स क्लियर पेन ) के बारे में बताता हूं ।
पेन के बारे में
यह पेन  बाज़ार में तीन प्रकान के भिन्न रंगो लाल, नीले तथा काले में उपलब्ध है। इस पेन का मूल्य ₹3 है
यह पेन एक ऐसा पेन है जिसे एक बार उपयोग में लेने के बाद पुनः उपयोग में नहीं ला जाया सकता है अतः एक बार उपयोग करने के बाद आप इस पेन में रीफ़िल नहीं डाल सकते है । यह पेन बहुत ज्यादा नहीं लिख पाता है यह लगभग 15-17 पेज लिख सकता है।
इस पेन से लिखने पर लिखावट सामान्य होती है यह पेन शुरुआत में पतला चलता है तथा 5 - 7 पेज लिखने के बाद थोड़े गाढ़े शब्द लिखने लगता है ।
इस पेन कि मोटाई अन्य पेनो से अपेक्षाकृत थोड़ी कम है
यदि आपको एक ऐसा पेन चाहिए जिसका ग्रिप थोड़ा मोटा होना चाहिए तो आपको यह पेन हो सकता है कि शायद पसंद ना आए।
पर यदि आप पतले ग्रिप वाले पेन की तलाश कर रहे है तो आप आंखे बंद करके इस पेन को खरीदने के लिए बाज़ार जा सकते है। यह फैसला आपको करना है कि आपको मोटे ग्रिप के साथ जाना है या पतले।
यह पेन पूरी तरह से प्लास्टिक से मिलकर बना है
यह प्लास्टिक पारदर्शी होती है आप लिखते समय स्याही की बची हुई मात्रा का अनुमान लगा सकते है।
यदि आप स्कूल या कॉलेज जाते है तो आप इस पेन को देखकर यह अनुमान लगा सकते है कि आपको एक ही पेन आपके साथ रखना है या और एक अन्य पेन साथ में रखने की आश्यकता है।

किसे खरीदना चाहिए यह पेन

इतना इस पेन के बारे में जानने के बाद इस बात का अनुमान लगा चुके होंगे कि आपको यह पेन खरीदना चाहिए या नहीं । फिर भी चलिए मै जो सोचता हूं बताता हूं यदि आप गणित के विद्यार्थी है या आप दुकान में बैठते है और हिसाब का काम करते है
या किसी ऐसे दफ्तर में काम करते है जहां आपके अलावा काफी लोग आते है तो आप इस पेन को खरीदने के लिए बाज़ार जा सकते है

मै उम्मीद करता हूं कि इस पोस्ट के माध्यम से आपको गोलडेक्स क्लियर पेन के बारे में मह्वपूर्ण जानकारी मिली होगी । पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।